Press "Enter" to skip to content

बदरवास में व्यापारी पर हमले के बाद बाजार बंद, व्यापारी और यादव समाज आमने-सामने, निष्पक्ष जाँच का दिया आश्वासन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास में व्यापारी गिर्राज गोयल पर हुए हमले और चैन लूट का मामला शनिवार को गरमाया रहा। व्यापारी शुक्रवार की रात पांच घंटे के धरने के बाद शनिवार सुबह फिर विरोध पर उतर आए।

बदरवास का बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने रैली निकालकर थाने का रुख किया। उनकी मांग थी कि हमलावरों पर लूट की धारा जोड़ी जाए और एफआईआर में हमलावरों की वास्तविक संख्या दर्ज की जाए।

दोपहर 12 बजे यादव समाज के सैकड़ों लोग नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान पहले यादव पक्ष के युवकों से मारपीट की गई थी। यादव समाज ने शिकायतकर्ता पक्ष के खिलाफ एफआईआर की मांग की। साथ ही व्यापारियों पर समाज की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

दोपहर 2 बजे तक दोनों पक्ष थाने में आमने-सामने डटे रहे। एसडीओपी संजय मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने व्यापारियों से फोन पर चर्चा कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद व्यापारी धरने से हटे।

यादव समाज शाम 6 बजे तक अपनी मांग पर अड़ा रहा। एसडीओपी की समझाइश के बाद उन्होंने भी थाना परिसर खाली कर दिया। पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!