Press "Enter" to skip to content

नरेंद्र श्रीवास्तव से लूट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार | Rannod News

शिवपुरी। रन्नाौद थाना पुलिस ने लूट के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है। आरोपितों ने फरियादी को पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी और उसे लोहे के गर्म पलटे से दाग दिया था, जिससे वह शिकायत करने थाने न जाएं। फरियादी नरेन्द्र श्रीवास्तव के साथ आरोपित देवेन्द्र लोधी व हल्के जाटव निवासी विजयपुरा ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उससे 20 हजार रुपये नकदी व मोबाइल लूट कर ले गए थे। जिसके बाद फरियादी नरेन्द्र ने 29 मई को मामले की जानकारी रन्नौद थाना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की तो मुखबिर की सूचना पर आरोपित देवेंद्र पुत्र प्राण सिंह लोधी और हल्के पुत्र पहलवान जाटव को सेसई तिराहे से गिरफ्तार कर आरोपितों के पास से मोबाइलए आधार कार्ड व नकदी 15 हजार 60 रुपये जब्त की गई। थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय का कहना है कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है जिससे इलाके में हुई अन्य लूट की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!