Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में लोडिंग वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, कोर्ट कर्मचारी एवं चचेरे भाई सहित बहन की मौत, रिस्तेदार के यहाँ जा रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी सड़क हादसे में कोर्ट कर्मचारी सहित उसके चचेरे भाई और बहन की मौत हो गई। करैरा थाना क्षेत्र के एनएच 27 महुअर पुल पर यह हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रहे तीन पहिया लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान शिवपुरी न्यायालय में बाबू पद पर कार्यरत अंकित राय (28) और उनके चचेरे भाई सत्यम राय (20) , चचेरी बहन वैष्णवी राय (18) के रूप में हुई है। मृतक खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव के रहने वाले थे।

घटना के समय वैष्णवी गंभीर रूप से घायल थी। ग्वालियर अस्पताल ले जाते ही उसकी मौत हो गई थी

तीनों रविवार दोपहर को एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बल्लमपुर जा रहे थे। वहां उनके रिश्तेदार के यहां कोई कार्यक्रम था। करैरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल वैष्णवी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

हादसे में लोडिंग वाहन भी पलट गया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!