शिवपुरी: यातायात एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कल माधव चौक चौराहे पर रात्रि 9 बजे लाल बत्ती, हूटर,काली फिल्म एवं नेमप्लेट लगी एक ब्लैक स्कॉर्पियो पुलिस द्वारा पकड़ी गई। चालक का नाम हरिओम यादव निवासी शिवपुरी है जो कई दिनों से शहर में एक ब्लैक स्कॉर्पियो जिस पर हूटर, लालबत्ती लगाकर चल रहा था जिसकी शिकायत लोगों द्वारा की जा रही थी जिसे कल यातायात पुलिस एवं कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ कर उसके खिलाफ MV एक्ट की धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई है। उस पर 7 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया की भविष्य में भी अगर कोई व्यक्ति इस तरह से अवैध हूटर,काली फिल्म लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।








Be First to Comment