Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में ससुराल पत्नी को लेने गए पति को अज्ञात व्यक्ति ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती, बाइक झिरी गाँव के पास मिली, मामला संदिग्ध / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा के युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति ने भर्ती कराया हैं. वहीँ घायल युवक की बाइक झिरी गांव के आगे मिली है.

जानकारी के अनुसार जय सिंह बघेल निवासी बरखेड़ा थाना पोहरी ने बताया कि मेरा छोटा भाई नीरज बघेल उम्र 24 साल अपनी ससुराल सकतपुर बाइक से निकला था. इसी दौरान आज फोन आया कि छोटा भाई जिला अस्पताल में भर्ती है. जय सिंह अस्पताल पहुंचे तभी उन्हें मालूम चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया हैं, वहीँ युवक की मोटरसाइकिल झिरी गांव के आगे पड़ी मिली है. युवक होश में नहीं आया है युवक के होश में आने के बाद ही सच्चाई का मालूम चल सकेगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!