Press "Enter" to skip to content

विश्व हिन्दू परिषद की बैठक सम्पन्न: श्री राम जी के बताए मार्ग पर चलकर ही होगी हिंदुत्व की स्थापना / Shivpuri News

शिवपुरी: विश्व हिंदू परिषद शिवपुरी विभाग की विभाग बैठक आज स्थानीय मातोश्री होटल में संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के पिछले 6 माह के कार्य की समीक्षा के साथ आगामी 6 माह की कार्य योजना बनाई गई. आगामी कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम उत्सव प्रत्येक ग्राम एवं मोहल्ला स्तर पर बनाए जाने की योजना तय की गई शिवपुरी में भव्य राम उत्सव आगामी 6 अप्रैल को मनाया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से संत मोहित महाराज, प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, प्रांत मातृशक्ति संयोजीका श्रीमती अनीता सिकरवार विभाग मंत्री, नरेश ओझा विभाग संगठन मंत्री राजा सिसोदिया, विभाग संयोजक उपेंद्र यादव के साथ शिवपुरी शिवपुरी पिछोर तीनों जिलों की जिला कार्यकारिणी उपस्थिति रही बैठक में पूर्व में गुना में संपन्न हुई प्रांत बैठक की घोषणाओं के बारे में जानकारी पप्पू जी वर्मा द्वारा दी गई.

जिसमें मुख्य रूप से राजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवपुरी मनोज जाट, जिला सह मंत्री शिवपुरी एवं पिछोर में उमेश द्विवेदी उपाध्यक्ष रमाकांत पटसरिया कोषाध्यक्ष, विजय परिहार को जिला सह मंत्री नियुक्त किया गया था साथ ही आशीष झा एवं रजत शर्मा को व्यक्तिगत व्यवस्थाओं के कारण कार्य मुक्त किया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!