,

शिवपुरी में झाँसी रोड़ पर स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में अज्ञात कारणों के चलते पुजारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देहात थाना क्षेत्र का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झांसी रोड पर ठाकुर बाबा मंदिर में पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र आने वाले झांसी रोड पर स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पुजारी कमल किशोर शर्मा उम्र 40 साल ने रात्रि में फांसी लगाकर मंदिर में ही आत्महत्या कर ली हैं. पुजारी ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है पुलिस शव का मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैं.

बता दें की कुछ साल पहले ही पुजारी बलारपुर माता मंदिर से ठाकुर मंदिर पर आए थे. पुजारी रात में अकेले थे इसी दौरान पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.