शिवपुरी: जिले के बदरवास में एक महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता शोभा प्रजापति ने अपने दूसरे पति बब्लेश प्रजापति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शोभा ने बताया कि उसकी पहली शादी कोलारस के मानीपुरा निवासी रमेश प्रजापति से हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे हैं – राधे उर्फ नंदकिशोर और अमित प्रजापति तलाक के एक साल बाद, करीब पांच महीने पहले शोभा ने बब्लेश प्रजापति से दूसरी शादी की।
शादी के शुरुआती तीन महीने सामान्य रहे। इसके बाद बब्लेश ने शोभा से विवाद करना शुरू कर दिया। वह शोभा के पहली शादी से हुए बच्चों को घर में नहीं रखना चाहता था। इस विषय को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए।
बुधवार शाम को बब्लेश ने शोभा से गाली-गलौज की। उसने धमकी दी कि वह अपने पहले पति के बच्चों को कहीं और छोड़कर आए। बब्लेश ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह दोनों बच्चों को मार डालेगा। शोभा के विरोध करने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई।
इसके बाद शोभा ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी में दूसरे पति ने सौतेले बच्चों को घर में रखने से मना किया, बच्चों को जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विधवा महिला ने लगाई न्याय की गुहार, मारपीट व धमकी के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, वीडियो वायरल कर कहा महाराज साहब हमें न्याय दिलाएं / Shivpuri News
- अवैध तुलाई कर किसानों से ठगी का आरोप, जातिसूचक गालियों और मारपीट की शिकायत / Shivpuri News
- छात्रावास से निकाले गए रसोइये का आरोप- पद से इतर काम कराया, वेतन मांगा तो हटाया / Shivpuri News
- मनियर में रास्ता व सरकारी बोर के पानी को लेकर विवाद, महिलाओं से मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- IPS एसोसिएशन का कड़ा रुख: विधायक की टिप्पणी पर आपत्ति, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment