Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के सहकारी बैंक में ब्रांच मैनेजर और भृत्य ने किसानों के खातों से निकाले 20.49 लाख रुपए, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी के नरवर स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 20.49 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को तत्कालीन ब्रांच मैनेजर श्याम सुंदर मिश्रा और भृत्य घनश्याम बनपुरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

वर्तमान ब्रांच मैनेजर प्रियंका जैन की शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है। बैंक मुख्यालय ने पैसों के लेन-देन की जांच के लिए 30 सितंबर 2023 को एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट 21 सितंबर 2024 को सौंपी। जांच में पाया गया कि जनवरी 2019 से अगस्त 2021 के बीच ये गबन हुआ।

भृत्य ने पत्नी खाते में ट्रांसफर किए 8.20 लाख
जांच रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने कई तरीकों से पैसों का गबन किया। उन्होंने 6.75 लाख रुपए कुछ अमानतदारों के खातों में अवैध रूप से जमा कर निकाल लिए। भृत्य की पत्नी पवन जाटव के खाते में 8.20 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। घनश्याम के निजी खाते में 1.95 लाख रुपए डाले गए। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों के खातों से 3.58 लाख रुपए निकाल लिए गए।

वर्तमान ब्रांच मैनेजर प्रियंका जैन और कैशियर नीरज गुप्ता ने 18 मार्च को नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!