शिवपुरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ष 2025-26 के लोक निर्माण विभाग के बजट में करैरा विधानसभा क्षेत्र को दो महत्वपूर्ण पुलों की स्वीकृति दी गई है यह निर्णय करैरा विधानसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक कदम है
नई स्वीकृत पुलों में पहला पुल ग्राम खडेदरा से सूंड के बीच सिंध नदी पर निर्माण होगा, जिसकी लागत ₹49 करोड़ 23 लाख रुपये निर्धारित की गई है दूसरा पुल ग्राम मिहावरा से दौनी के बीच सिंध नदी पर बनेगा, जिसकी लागत ₹17 करोड़ 78 लाख रुपये है दोनों पुलों की कुल लागत ₹67 करोड़ 1 लाख रुपये होगी
करैरा विधानसभा से विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश और करैरा विधानसभा क्षेत्रविकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने बताया कि उन्होंने इन दोनों पुलों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री राकेश सिंह से कई बार मुलाकात की थी.







Be First to Comment