Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के अकाझिरी में चार बीघा मसूर की फ़सल में लगी आग, लाखों का नुकसान, मौके से माचिस बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी के अकाझिरी गांव में एक किसान की मसूर की फसल जलकर राख हो गई। किसान को इस घटना से लाखों का नुकसान हुआ है। घटना रन्नौद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।

किसान संजीव सिंह पाल के चार बीघा खेत में मसूर की कटी फसल दो ढेरों में रखी हुई थी। घटना के समय उनके पिता दातार सिंह खेत की झोपड़ी में सो रहे थे। सुबह अचानक फसल के एक ढेर में आग लग गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक एक ढेर पूरी तरह जल चुका था।


किसान का आरोप है कि ये आग किसी ने रंजिश के कारण लगाई है। घटनास्थल से एक माचिस भी बरामद हुई है। पीड़ित किसान ने रन्नौद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!