Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में MM हॉस्पिटल में डॉक्टर ने परिजनों पर बरसाईं लाठियां, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम किया, एडवांस पेमेंट को लेकर हुआ विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी के MM हॉस्पिटल में बाइक की टक्कर से घायल कबाड़ी व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने एडवांस रुपए नहीं मिलने पर इलाज रोक दिया और घायल को अस्पताल से बाहर निकाल दिया।

विरोध करने पर डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ ने परिजनों पर लाठियां बरसाईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर खुद लाठी चलाते दिख रहे हैं। घटना मंगलवार रात की है।

अशोक खटीक उम्र 48 साल बड़ोदी क्षेत्र से हाथ ठेला लेकर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अशोक को परिजन एमएम हॉस्पिटल ले गए।

मृतक के भतीजे सनी खटीक ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने 40 हजार रुपए की मांग की। तुरंत पैसे नहीं जुटा पाए तो इलाज रोक दिया और बहार निकाल दिया। विरोध करने पर डॉक्टर आरपी सिंह और उनके बेटे ने हथियारों से हमला किया।

हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर किया चक्काजाम
घायल को दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों और खटीक समाज के लोगों ने एमएम हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!