Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बेकरी की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी के दिनारा कस्बे में मंगलवार रात करीब 1 बजे एक बेकरी में आग लग गई। पुलिस गश्त के दौरान बेकरी से उठते धुएं को देखकर मामला सामने आया। ये दुकान रामजी साहू की है।

पुलिस ने तुरंत बेकरी मालिक को सूचित किया। दुकान खोलने पर अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी के टैंकर मंगवाए। तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में बेकरी मालिक को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!