Press "Enter" to skip to content

महिला ने ग्रामीण महिलाओं से की 10 लाख की ठगी: बर्तन-चांदी साफ कर विश्वास जीता, फिर सोने के गहने लेकर फरार हुई महिला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में एक महिला ठग ने 8 ग्रामीण महिलाओं को अपना शिकार बनाया। आरोपी महिला ने पहले बर्तन और चांदी के गहने साफ करके ग्रामीणों का विश्वास जीता।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, आरोपी पहले भी गांव में आई थी। उसने टूटे बर्तनों के बदले नए बर्तन दिए। चांदी के गहने साफ करके लौटाए और कुछ महिलाओं को पुरानी चांदी के बदले नए गहने भी दिए।

8 मार्च को आरोपी महिला ने सोने के गहने साफ करने का प्रस्ताव रखा। महिलाओं ने कान के बाले, मंगलसूत्र और पायल समेत करीब 10 लाख रुपए के गहने सौंप दिए। इसके बाद आरोपी महिला गहने लेकर फरार हो गई।

पीड़ितों ने दो दिन तक महिला का इंतजार किया, और आज थाना नरवर में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों के अनुसार आरोपी महिला करीब 35 साल की है। वह सांवले रंग की है और उसका कद करीब 5 फीट है।

ठगी का शिकार होने वाली महिलाओं में रामबेटी, सिध्धोबाई, ब्रम्हाबाई, बैजब्ती, कोमेश, लाली, कपूरी और रामरती शामिल हैं। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से आरोपी को जल्द पकड़ने और गहने वापस दिलाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!