शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भटनागर में विवाहिता की फॉर्च्यूनर की मांग को लेकर हत्या ससुरालीजनों ने की थी. जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
जानकारी के अनुसार मकबूल खान पुत्र महबूब खान निवासी ग्राम गोंदरी थाना बैराड़ ने आज एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि उसने अपनी बहन सलमा का विवाह भटनावर के शाहिद खान के साथ किया था. फॉर्च्यूनर की मांग को लेकर बहन की हत्या कर दी गई थी. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. वहीं पुलिस ने शाहिद खान एवं सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन तीन आरोपी शौकत खान, परवीन खान, सोनू खान अभी फरार चल रहे हैं. वही भटनागर गांव में खुल्लआम आरोपी घूम रहे हैं साथ ही राजीनामा करने के लिए धमकी देते हैं. एसपी को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.





