शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले उड़वाहा गाँव के बालक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसकी कारण बालक दसवीं कक्षा का पेपर नहीं दे सका. घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार विद्या आदिवासी निवासी ग्राम उड़वाहा चौकी आमोलपठा ने बताया की मेरा बेटा आकाश आदिवासी उम्र 16 साल निवासी ग्राम उड़वाहा दसवीं कक्षा का गणित का पेपर देने सोमबार की सुबह घर से निकला था. इसी दौरान वह पेपर देने नहीं पहुंचा. रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण वह घायल हो गया. जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ घायल का उपचार जारी हैं.







Be First to Comment