Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने आत्महत्या को प्रेरित करने बाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण करने बाले आरोपियो को गिरफ्तार किया हैं.
              
बता दें की 2 मार्च 2025 को गंगाराम पुत्र पातीराम पाल उम्र 18 साल निवासी ग्राम टीला ने बताया था की पिता 1 मार्च 2025 को शाम 6 बजे खेत पर पानी देने की कहकर घर निकले थे रात को जब पिता घर पर लौटकर नही आए तब जाकर देखा तो नवल के खेत पर शीसम के पेड के नीचे मृत अवस्था मे पडे मिले. जिसपर से थाना करैरा पर मर्ग क्रमांक 18/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच मे लिया गया जाँच के दौरान सभी परिजन लोगो के कथन लेख किये गये जिसपर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 176/25 धारा 108,3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया हैं.
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया की 10 मार्च 2025 को आरोपी नवल पुत्र अतर सिह पाल उम्र 40 साल, रामसेवक पुत्र अतर सिहं पाल उम्र 28 साल, अरुण पुत्र नवल सिहं पाल उम्र 23 साल निवासीगण ग्राम टीला को सूचना पर ग्राम टीला थाना करैरा से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे उपजेल भेजा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!