शिवपुर: जिले की रन्नौद पुलिस ने जुआ खेलते 5 जुआरियों को 14 हजार 700 रूपई एवं ताश की गड्डी सहित पकडकर गिरफ्तार किया हैं.
रन्नोद थाना प्रभारी अरविन्द चौहान ने बताया की 8 मार्च 2025 को सूचना मिली की ग्राम बामौरकला में दिलीप राजावत के घर के सामने कुछ लोग हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। मौके पर जाकर आरोपी अरूण पुत्र बलराम सिंह कुशवाह उम्म्र 26 साल निवासी ग्राम बामौरकला से 4500 रूपए मिले, मुकेश पुत्र इमरतलाल लोधी उम्र 36 साल निवासी ग्राम बामौरकला से 4हजार रूपए मिले, मनोज पुत्र सिरनाम लोधी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बामौरकला से 3100 रूपए मिले, आरोपी मुन्ना पुत्र बाबूलाल कुशवाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम बामौरकला से 600 रूपए मिले, रतीराम पुत्र विष्णुप्रसाद शिवहरे उम्र 42 साल निवासी ग्राम बामौरकला से 2500 रूपए एवं एक ताश की गड्डी मिली। आरोपियों को 35 बीएनएसएस के नोटिस दिए गए. अपराध क्र. 38/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।
इनकी रहीं सराहयनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, सउनि दशरथ सिंह राजपूत, आर. 846 महेश पटेलिया, आर. 930 मंजीत मलिक, आर. 191 वकील, आर. 716 दीपक तोमर, आर. 383 रणवीर बादव की सराहयनीय भूमिका रही है।





