शिवपुरी: जिले की दिनारा पुलिस ने 10 किलो 392 ग्राम गांजा कीमत 1 लाख रुपए सहित मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
दिनारा थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया की 9 मार्च 2025 को दिनारा पिछोर रोड पर पुराना दिनारा जाने वाले रास्ते के पास से आरोपी उदय सिंह पुत्र गुलाब सिंह बंजारा उम्र 33 साल निवासी ग्राम गंगोरा थाना सुरवाया जिला शिवपुरी को 10 किलो 392 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया एवं मोटरसायकिल जप्त की. जिसकी कीमत 1 लाख रुपए आँकी गई हैं. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 60/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।







Be First to Comment