Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की पोहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 के रहवासी मूलभूत सुविधाओं से महरूम, ना पीने के लिए पानी ना ही स्वच्छता / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 के रहवासी गर्मियां शुरू होने से पहले ही गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। वार्ड में स्थिति यह है कि नगर परिषद प्रशासन यहां ना तो पीने के लिए पानी उपलब्ध करवा पा रहा है ना ही स्वच्छता की कोई व्यवस्था।

वार्डवासियों के अनुसार, पानी की किल्लत इतनी गंभीर है कि लोगों को दूर-दराज से पैदल चलकर कुओं और बोरवेल से  पानी लाना पड़ रहा है। कुछ लोगों को मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है, जिसकी कीमत 500 रुपए प्रति टैंकर तक पहुंच गई है। गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को अपनी गाड़ी कमाई पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए खर्च करना पड़ रही है।

वार्ड की निवासी अजमेर सिंह पाल ने कहा, “हमारे वार्ड में नगर परिषद की ओर से कभी पानी का टैंकर तक नहीं भेजा गया। हम कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।”

वहीं, बसंती बाथम ने नाराजगी जताते हुए कहा, “नगर परिषद बने दो साल से ज्यादा हो गए, लेकिन आज तक हमें पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं मिली। रोजाना पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है।” आगामी दिनों में गर्मियां आने वाली हैं। गर्मी के सीजन में पानी के किल्लत और बढ़ जायेगी।

पोहरी को नगर परिषद का दर्जा मिले दो साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आज भी कई वार्डों में पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। वार्ड 6 के रहवासियों का कहना है कि कई बार नगर परिषद से पानी की व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

साथ ही सीसी बने हुए भी 8 से 10 माह हो गए है लेकिन ठेकेदार दुबारा आज दिनांक तक न ही नाली निर्माण कार्य किया है साथ गंदगी से मच्छर वार्डो में पनप रहे है जिम्मेदार अधिकारीयो को कई बार अवगत कराने के बाबजूद भी आज दिनांक तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!