Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बिजली बकाया वसूलने गए JE सहित कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कपड़े फाड़े, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी के मास्टर कॉलोनी में शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिजली बिल की बकाया वसूली के लिए गई टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना में महिला जूनियर इंजीनियर समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।

गुस्साई भीड़ ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल फोन छीन लिए। विभाग की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया।

बता दें कि, बिजली विभाग की शनिवार दोपहर को बिजली कंपनी की टीम बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली करने और बिल नहीं चुकाने वालों के कनेक्शन काटने पहुंची थी। इस दौरान उपभोक्ताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच विवाद शुरू हुआ। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल फोन छीन लिए। विभाग की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। कुछ अधिकारी किसी तरह वहां से भागकर बच निकले।

उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सहायक अभियंता कैलाश अहिरवार और पूजा वर्मा ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!