Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में रामधुन सुनते समय BA के छात्र को आया हार्ट अटैक से मौत, आर्मी भर्ती की कर रहा था तैयारी / Shivpuri News

शिवपुरी में सिद्ध बाबा स्थान पर रामधुन में शामिल होने गए 21 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान फक्कड़ कालोनी निवासी पवन रजक के रूप में हुई है।

पवन बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह आर्मी और पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहा था। नियमित रूप से सुबह एक्सरसाइज और रनिंग करता था। हर रात वह सिद्ध बाबा स्थान पर रामधुन में भाग लेने जाता था।

शुक्रवार रात करीब 8 बजे पवन अपने दोस्त अभिषेक वेश के साथ मंदिर पहुंचा। वहां अचानक वह बेहोश हो गया। अभिषेक ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि पवन दो भाइयों में से एक था। उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं। युवक की अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!