शिवपुरी: शहर की फिजीकल थाना पुलिस ने 2 आरोपी के कब्जे से 66 लीटर हाथ भट्टी की
बनी कच्ची शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.
फिजिकल थाना प्रभारी नवीन सिंह यादव ने बताया की करबला के पास से आरोपी मोहसिन उर्फ कल्ला पिता रहीश खान उम्र 27 साल निवासी मदीना मस्जिद के पास इन्द्रा काँलोनी शिवपुरी के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमत 6000 रुपई जप्त की गई.
वहीं गुर्जर तालाब के पास आरोपी शाकिर खान पिता ईदा खान उम्र 29 साल निवासी इन्द्रा कालोनी शिवपुरी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की बनी जहरीली शराब कीमत 500 रुपई की जप्त की गई. आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त आरोपियों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना लिया गया.








Be First to Comment