Press "Enter" to skip to content

पटेल पार्क से मोटर केबल चोरी कर ले गया अज्ञात चोर, मुँह पर कपड़ा बांधकर आया था चोर, सुबह 5 बजे की घटना, आज फिर आया चोर देखकर भागा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पटेल पार्क से अज्ञात चोर मोटर केवल चोरी कर भाग खड़ा हुआ. खास बात रही कि चोर मुँह कपड़ा बांधकर आया था घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है.

जानकारी के अनुसार पटेल पार्क के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 5 बजे अज्ञात चोर मुँह पर कपड़ा बांधकर आया था. इसी दौरान वह पार्क में रखी मोटर केबल चोरी कर ले गया.  जिसकी कीमत 5 हजार है वहीँ शनिवार की सुबह फिर से वही चोर आया. जिसे सीसीटीवी में देखा गया तुरंत अशोक अग्रवाल चोर की तरफ भागे लेकिन चोर भाग खड़ा हुआ और मुँह पर कपड़ा बंधा होने के कारण पहचान नहीं सके. उन्होंने बताया इसकी शिकायत वह फिजिकल थाने में दर्ज कराएंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!