शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव में बिजली के तार हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के तीन भाइयों ने मिलकर एक मां-बेटे पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोक सिंह उम्र 20 साल पुत्र राजेंद्र सिंह कोली ने बताया कि गांव के जसनाथ प्रजापति ने उसके बिजली के तार हिला दिए थे। जब उसने इसका कारण पूछा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जसनाथ ने हाथ में पत्थर लेकर कोक सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद लात-घूंसे मारकर घायल कर दिया।
जब उसकी मां अजुद्धी कोली बीच-बचाव करने आईं तो जगदीश प्रजापति ने उनके सिर पर गुम्मे से वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। वहीं, हरज्ञान प्रजापति ने उनके पैर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर भाई नरेन्द्र कोली और रिंकू जोशी पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीहोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment