शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसा हुआ। ककरौआ तिराहे पर रात 8 बजे के करीब मिनी ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई।
कैलारस निवासी राजेंद्र ओझा अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार थे। वे अपने जीजा के साथ झिरी से कैलारस लौट रहे थे। जीजा दूसरी बाइक पर थे। ककरौआ तिराहे पर सामने से आ रहे मिनी ट्रक (RJ11GP5427) ने राजेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
गोवर्धन पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।







Be First to Comment