,

शिवपुरी में रेडीमेड की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, 25 लाख का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर में गुरुवार की रात 2 बजे छत्रसाल स्टेडियम के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. 

जानकारी के अनुसार दुकानदार सुमित पाल ने बताया की सुबह 5 पड़ोसियों ने सूचना दी की दुकान में आग लग गई हैं. दुकान में आज किस कारण से लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है. सूचना के बाद सुबह 5 बजे जब दुकानदार मौके पर पहुंचा तो दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. दुकानदार ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ और 35000 रुपए नगदी भी रखे हुए थे वह भी जलकर खाक हो चुके हैं.