शिवपुरी: जिले की कोलारस पुलिस ने अबैध हाथ भट्टी की बनी 100 लीटर कच्ची शराब कीमत 10 हजार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया की 5 मार्च 2025 को पावर हाउस के पास चकरा तिराहा से आरोपी भवरा पुत्र ज्ञासी ढीमर उम्र 64 साल निवासी ग्राम हरीपुर थाना कोलारस जिला शिवपुरी के कब्जे से 50-50 ली की दो नीली केन में अबैध रूप से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई 100 लीटर मिली. जिसकी कीमत 10 हजार रूपए हैं. आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को 6 मार्च 2025 को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया.







Be First to Comment