,

अमोला घाटी पर दिखा तेंदुआ, सुरवाया पुलिस ने बनाया वीडियो, झाड़ियों के पीछे छुपकर जंगल में भागा / Shivpuri News

शिवपुरी के अमोला घाटी में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-27 पर गश्त के दौरान सुरवाया पुलिस को एक तेंदुआ दिखाई दिया। इससे पहले 8 फरवरी को इसी घाटी में एक मादा तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

पुलिसकर्मी रविंद्र बुंदेला ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। पुलिस वाहन के रुकते ही तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। कुछ स मय बाद वो जंगल में गायब हो गया।

अमोला घाटी में तेंदुओं को सिंध नदी के पानी सहित शिकार भी आसानी से मिल जाता है। इन्हीं कारणों से तेंदुए इस क्षेत्र में अक्सर देखे जाते हैं।