शिवपुरी: जिले की पोहरी पुलिस ने दहेज को लेकर मृत्यु के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.
बता दें की 3 मार्च 2025 को चौकी भटनावर थाना पोहरी के भटनावर में दहेज में फोर्च्यूनर गाडी की मांग को लेकर नवविवाहिता सलमा खान का शव भटनावर में ससुराल घर के पास कुए में पड़ा मिला था. परिजनों ने इसके बाद पोहरी थाना चौराहा पर चक्काजाम किया था. पोहरी थाना पुलिस ने 3 मार्च 2025 को कुल 5 आरोपियों के विरूद्ध थाना पोहरी में अपराध क्र. 64/2025 धारा 80(2),85,3 (5) बीएनएस, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।
20 घण्टे के अंदर ही मृतिका के पति शाहिद खान एवं मृतिका के जेठ समीम खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया. जहाँ से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. फरार 3 आरोपियों की तलाश की जा रहीं हैं.







Be First to Comment