Press "Enter" to skip to content

करैरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी के करैरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस का कहना है कि करैरा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री तेजी से बढ़ रही है। इससे समाज में अपराध बढ़ रहे हैं। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह फौजी ने एक गंभीर मामले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक 5 साल की बच्ची के साथ हुई घटना के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि करैरा क्षेत्र में सिर्फ 19 वैध शराब दुकानें हैं। लेकिन हर 50-100 मीटर पर किराना और परचूनी दुकानों में अवैध शराब बिक रही है। ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र भार्गव के अनुसार, चार दिन पहले एसडीएम और एसडीओपी ने 24 घंटे में कार्रवाई का वादा किया था। लेकिन अब तक सिर्फ दिखावटी कार्रवाई हुई है।

कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है। अगर जल्द ही अवैध शराब दुकानें बंद नहीं की गईं, तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेस निगरानी समिति के पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!