शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान मेटा और रे-बैन के सहयोग से बने हाई-टेक स्मार्ट चश्मे का उपयोग किया। यह चश्मा एआई फीचर्स, हाई-क्वालिटी कैमरा और कनेक्टिविटी से लैस है।
सिंधिया ने इस स्मार्ट चश्मे से लोगों की राष्ट्रीयता का अनुमान लगाने का प्रयास किया। उन्होंने स्वीकार किया कि यह तकनीक अभी पूरी तरह सटीक नहीं है। फिर भी यह भविष्य की स्मार्ट टेक्नोलॉजी की एक झलक प्रस्तुत करती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिंधिया क्लासिक सूट के साथ यह हाई-टेक चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अनुभव को साझा किया। सिंधिया ने लिखा- “एआई फीचर वाले रे-बैन मेटा चश्मे को आजमाने का अनुभव शानदार रहा।”
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सिंधिया ने भारत की तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने दुनिया भर के टेक लीडर्स और इनोवेटर्स से मुलाकात की। इस दौरान भारत और अन्य देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। यह आयोजन भारत के डिजिटल और स्मार्ट टेक्नोलॉजी क्षेत्र में तेजी से बढ़ते कदमों को दर्शाता है।







Be First to Comment