Press "Enter" to skip to content

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने बाले आरोपियों को मायापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बबूल के पेड़ के पास मिला था शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की मायापुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.

बता दें की जयंत कुमार लोधी पुत्र लोधी पुत्र नवल सिंह लोधी उम्र 45 साल निवासी ग्राम पिपरौदा का 15 सितंबर 2024 को आमतला वाले नाले के पास बबूल के पेड पास ग्राम दशेरिया के हार में शव मिला था. जिस पर से पुलिस ने मर्ग क्र 26/24 कायम कर जांच में लिया था. पुलिस की जाँच के बाद अपराध धारा 108.3(5) बीएनएस का पाया जाने से अपराध क्र 34/25 धारा 108.3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

मायापुर थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया की पूर्व में आरोपी हेमराज लोधी, साक्षी लोधी, देशवती उर्फ केशवती लोधी एवं राजाराम लोधी, महेन्द्र लोधी, विपिन उर्फ नितिन लोधी को गिरफ्तार किया जा चुका हैं. उक्त अपराध में 3 मार्च 2025 को सूचना पर से आरोपी रिस्तेदार करन सिंह लोधी, रायसिंह उर्फ रामसिंह लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मायापुर निरीक्षक नीतू सिंह, उनि अजय सिंह पटेल, आरक्षक 1111 चन्द्रभान सिंह, आरक्षक 665 योगेन्द्र सिंह, आरक्षक 976 सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक 523 बृजेश माहौर, आर0 1132 सर्वेश शर्मा महिला आरक्षक 748 अनुराधा की सराहनीय भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!