Press "Enter" to skip to content

बदरवास में बुजुर्ग दंपति से मारपीट, बेटे-बहू पर घर से निकालने का आरोप, मकान खाली करवाने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे के रहने वाले बुजुर्ग दंपति ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत कर बेटे-बहू पर मकान हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग महिला रामकली शर्मा ने बताया कि उनका बेटा उमाचरण शर्मा और बहू शीला शर्मा जबरन उनके मकान में रह रहे हैं और आए दिन गाली-गलौच और मारपीट करते हैं।

पीड़िता के अनुसार, 2 मार्च की शाम करीब 5 बजे बेटे-बहू ने उन्हें अपशब्द कहे और घर से निकालने की धमकी दी। रामकली शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश शर्मा वृद्धावस्था में हैं, जिसके चलते वे इस प्रताड़ना का सामना नहीं कर पा रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके मकान से बेटे-बहू को बाहर निकाला जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!