शिवपुरी में करैरा पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने सेना की वर्दी जैसे दिखने वाले पिट्ठू बैग से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान अमोला थाना क्षेत्र के दिदावली गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह उर्फ भोलू राजा उम्र 25 साल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विनोद छावई के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नहर के किनारे पानी की टंकी के पास शराब लेकर खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सेना की वर्दी जैसे बैग और प्लास्टिक की बोरी से 7 पेटी देसी प्लेन शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी से शराब का वैध लाइसेंस मांगा तो वो कोई दस्तावेज नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी से शराब और बाइक जब्त कर ली और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।







Be First to Comment