शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में मरीज के साथ आए अटेंडर की सफाई कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड ने जमकर मारपीट कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी के अनुसार आज सोमवार को एक युवक अपनी पत्नि का ईलाज कराने जिला अस्पताल आया हुआ था तभी किसी बात को लेकर सफाई कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसका वीडियो वहां पर मौजूद व्यक्ति ने बना लिया। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है युवक शराब के नशे में धुत्त था। फिलहाल इसका पता नही लग सका हैं की युवक के साथ मारपीट किस बात को लेकर हुई है।








Be First to Comment