Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के 18 थानों की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चलाकर 32 नाबालिकों को किया सुपुर्द / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत शिवपुरी पुलिस ने 32 नाबालिक बालक/बालिकाओं को अलग अलग राज्यों से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया.

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 फरबरी 2025 से 28 फर बरी 2025 तक ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया. जिसके तहत गुम एवं अपह्रत हुये नाबालिक बालाक/बालिकाओं की दस्तयाबी कार्यवाही की गई है। ऑपरेशन मुस्कान के दौरान नाबालिक बालक /बालिकाओं के गुमने एवं अपह्रत होने की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जिले मे कुल 32 नाबालिक बालक/बालिकाओं को विभिन्न राज्यों जैसे राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, हरियाणा एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से सुरक्षित दस्तयाब किया जाकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थानाबार निम्नानुसार दस्तयाबी की गई
कोतवाली – 04, वैराड़ – 01, कोलारस – 02, पिछोर – 06, देहात – 01, मायापुर – 01, नरवर – 01, गोवर्धन – 01, इंदार – 02, फिजीकल – 01, बदरवास – 02, खनियाधाना – 01, भौंती – 03, सुरवाया – 01, पोहरी – 01, दिनारा – 01, करैरा – 01, अमोला – 02

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!