Press "Enter" to skip to content

चचिया ससुर ने 7 साल पहले किया बहु का बलात्कार, इज्जत के कारण बात छुपाई, अब आए दिन करता हैं छेड़छाड़, कहता हैं रानी बनाकर रखूंगा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भोंती थाना क्षेत्र की महिला के साथ उसके चचिया ससुर ने 2017 में उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया. उसके बाद महिला इज्जत के खातिर चुप रही. जिसके कारण ससुर आए दिन छेड़छाड़ करता है.

जानकारी के अनुसार भोंती थाना क्षेत्र की महिला ने आज एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि उसका चचिया ससुर शगुन सिंह उर्फ सोनू लोधी ने 2017 में उसके साथ बलात्कार किया. लेकिन वह इज्जत के कारण चुप रही और किसी को यह बात नहीं बताई लेकिन उसी दिन के बाद से वह आए दिन छेड़छाड़ करता है और कहीं भी हाथ पकड़ लेता है और कहता है कि मेरे साथ इंदौर चल रानी बनाकर रखूंगा. जिसके कारण महिला अब उससे काफी परेशान है. 21 फरवरी को उसके साथ उसके ससुर ने मारपीट भी कर दी. जिसके कारण वह 10 घंटे तक बेहोश रहीं जिसका झांसी इलाज चला. महिला ने ससुर पर कार्रवाई करने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!