Press "Enter" to skip to content

भटनवार में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का कुएं में मिला शव, परिजनों ने ससुरालजनों पर लगाये गंभीर आरोप, चक्काजाम / Shivpuri News


एफआईआर कराने को लेकर मुख्य चोराहे पर लगाया जाम, पोहरी थाना प्रभारी सहित दल बल मौजूद, परिजनो  के समझाइश के बाद जाम हटाया, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

शिवपुरी: जिले के पोहरी क्षेत्र के भटनावर गांव के एक कुएं में नवविवाहिता का शव मिला। इसके बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाते हुए पोहरी थाना के बाहर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद परिजन सड़क से हटने को राजी हुए। नवविवाहिता शनिवार की रात से लापता थी। रविवार को परिजनों की शिकायत पर भटनावर चौकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन आज नव विवाहिता का शव गांव के कुएं में मिला था।

जानकारी के मुताबिक 21 साल की सलमा खान निवासी गोंदरी की शादी 10 महीने पहले भटनावर के रहने वाले शाहिद खान से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि सलमा को दहेज को लेकर ससुरालियों द्वारा परेशान किया जा रहा था। जब दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो सलमा की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। वहीं सलमा के पति शाहिद का कहना है कि सलमा पिछले तीन माह से मानसिक बीमारी का शिकार थी। उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। शनिवार की रात तीन बजे सलमा घर से लापता हो गई थी और आज सोमवार को उसका शव कुएं में मिला है।

इस मामले में पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। पैनल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नवविवाहिता होने के चलते इस मामले पड़ताल वह खुद करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!