शिवपुरी: जिले के प्रभारी मंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने 26 जनवरी 2025 को शहर के संजय कॉलोनी वॉर्ड नंबर 35 का निरीक्षण किया। जहां संजय कॉलोनीवासियों ने मंत्री से रोड़ निर्माण और खंभों पर स्ट्रीट लाईट लगवाने की शिकायत की थी। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कॉलोनीवासियों को 1 माह के भीतर रोड़ निर्माण का आश्वाशन दिया था। और कहा था की आपकी रोड़ बन जाए तो सीएमओ को बुलाकर माला पहना देना। जिस पर आज 2 मार्च तक भी कोई काम नहीं हुआ है तो कॉलोनीवासियों में नाराजगी देखने को मिली है। कॉलोनी वासियों का कहना है की सबके वादे झूठे हैं। अब सीएमओ को काहे की माला पहनाना है। वही रोड़ पर नाली निर्माण ना होने के कारण उन्हें काफ़ी समस्या का सामान करना पड़ता है।







Be First to Comment