Press "Enter" to skip to content

नरवर में अनियंत्रित कार सब्जी दुकानों में घुसी, दो बच्चियां घायल, पुराने बस स्टेंड के पास की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: नरवर कस्बे के पुराना बस स्टैंड एटीएम के पास रविवार सुबह एक अनियंत्रित कार भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई। इस दौरान कार ने सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों और दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चियां घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया, लेकिन सूचना मिलते ही नरवर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सब्जी की दुकानों में जा घुसी। इस हादसे में तीन सब्जी दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दो बाइकों को भी भारी नुकसान पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!