Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर महिला की विवादित रील वायरल: लड़कियों की खरीद-फरोख्त के दावे से मचा हड़कंप, मानव तस्करी से जोड़ कर देखा जा रहा है मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: सोशल मीडिया पर एक महिला की रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए खुद को लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली बता रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

वायरल वीडियो में महिला कुछ अन्य लड़कियों के साथ बैठी नजर आ रही है, साथ ही वीडियो में कुछ लड़कियों की तस्वीरें भी जोड़ी गई हैं। वीडियो में महिला अपना नाम बताते हुए खुद को बदरवास की निवासी बता रही है और खुलेआम यह दावा कर रही है कि वह लड़कियों को खरीदने और बेचने का काम करती है। इतना ही नहीं, वह यह भी कह रही है कि इस काम में उसकी टक्कर का कोई नहीं है। वीडियो के अंत में वह धमकी भरे शब्दों का भी इस्तेमाल कर रही है।

बता दें की फास्ट समाचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!