Press "Enter" to skip to content

सड़क पार करते समय महाकुंभ से लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भदौरा निवासी 70 वर्षीय महिला मुन्नी धाकड़ कुंभ से लौटते समय हादसे का शिकार हो गईं। शुक्रवार रात काे एनएच 46 पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, मुन्नी अपने बेटे संतोष धाकड़, बहू और दो पोते-पोतियों के साथ प्रयागराज कुंभ से लौट रही थीं। बदरवास के पास बस रुकी। उनका बेटा बस से उतर गया। काफी देर तक बेटे के वापस न लौटने पर बस स्टाफ ने मुन्नी को भी बस से उतार दिया। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

डायल 100 के आरक्षक नीरज ओझा और पायलट हर्षवर्धन भार्गव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मुन्नी को पहले बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में उन्हें गुना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मुन्नी के पति रामकिशन धाकड़ का कुछ साल पहले निधन हो चुका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!