Press "Enter" to skip to content

सीमांकन के बाद पहली बार बोई सरसों-मसूर की फ़सल में जमीनी विवाद के चलते लगाई आग / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा गांव में जमीनी विवाद में एक किसान की थ्रेसिंग के लिए कटी रखी सरसों और मसूर की फसल को आग लगा दी गई।

पीड़ित किसान सुनील जाट ने बताया कि उन्होंने साढ़े नौ बीघा खेत में फसल काटकर रखी थी। शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे वह खेत से घर जा रहे थे। रास्ते में मेघनाथ और उसके दोनों बेटे अंग्रेज व दशरथ मिले। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उन्हें खेत से धुआं उठता दिखा।

जब वह मौके पर पहुंचे तो फसल जल रही थी। खेत पर मौजूद बटाईदार गज्जू जाटव ने बताया कि अंग्रेज ने फसल में आग लगाई थी। इस दौरान मेघनाथ और उसके दोनों बेटे तालाब की तरफ जाते देखे गए।

सुनील ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने साढ़े सात बीघा जमीन का सीमांकन करवाकर मेघनाथ से प्रशासन की मदद से अपना कब्जा लिया था। तभी से मेघनाथ और उसके बेटे रंजिश रखने लगे। इस बार पहली बार उन्होंने इस जमीन में फसल बोई थी।

उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना में उन्हें करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!