शिवपुरी: जिले की पिछोर पुलिस ने एनडीपीएम एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
बता दें की 12 फरबरी को सीताराम लोधी पुत्र देशराज लोधी, बृजेश लोधी पुत्र देशराज लोधी, रामनिवास पुत्र सुखलाल आदिवासी निवासी ग्राम करारखेडा के खेतों से 613.09 किलोग्राम कीमती 61 लाख 39 हजार का गांजा जप्त आरोपियों पर अप.क्र. 84/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पिछोर थाना प्रभारी ने बताया एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी सीताराम पुत्र देशराज लोधी उम्र 67 साल निवासी ग्राम करारखेडा मजरा उमरगढ़ा थाना पिछोर द्वारा आज दिनांक 28 फरबरी को गिरफ्तार कर जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इनकी रहीं अहम भूमिका: निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई थाना प्रभारी थाना पिछोर, उनि संजय लोधी चौकी प्रभारी हिम्मतपुर, सउनि जितेन्द्र यादव आर. अनिल यादव, आर. राघवेन्द्र पाल, आर. राजपाल मांझी, आर. रवि कौरव, आर. प्रदीप कौरव, सैनिक राहुल, सैनिक सिरनाम लोधी की अहम भूमिका रहीं.







Be First to Comment