,

मजदूरों के विवाद के बीच साथ काम करने जा रहे युवक को नीचे फेंका, किसानों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया / Shivpuri News

शिवपुरी में विवाद के बाद एक युवक चलती ट्रेन से फेंकने का मामला सामने आया है।

अशोकनगर जिले के सड़ौरा निवासी 24 वर्षीय विकास अहिरवार को मजदूरों के बीच हुए विवाद में ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया।

गुरुवार को विकास अन्य मजदूरों के साथ शिवपुरी में टेंट लगाने जा रहा था। कोलारस के पास ट्रेन में साथी मजदूरों से उसका विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और विकास को तुरंत कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विकास के सिर में 16 टांके लगे हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। उसकी स्थिति नाजुक है।

विकास अभी बेहोश है, जिससे विवाद का कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।