शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी निवासी एक युवती द्वारा 16 जुलाई 2024 को छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें पीड़ित प्रदीप कुमार दुबे को आरोपी बनाया गया था। मामले में न्याय की उम्मीद लेकर प्रदीप कुमार दुबे ने एडवोकेट विजय तिवारी के मार्गदर्शन में न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय में सुनवाई के दौरान प्रदीप कुमार दुबे ने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज प्रस्तुत किए, जिससे उनके बेगुनाह होने के स्पष्ट प्रमाण मिले। कोर्ट ने इन साक्ष्यों को स्वीकार करते हुए प्रदीप कुमार दुबे को दोष मुक्त कर दिया।
इस फैसले के बाद प्रदीप कुमार दुबे ने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि “सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता, सत्य की हमेशा जीत होती है।” वहीं, उनके अधिवक्ता विजय तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जैसे ठोस प्रमाणों की वजह से उनके मुवक्किल को न्याय मिल सका।







Be First to Comment