,

ग्राम पंचायत उपसिल में अविश्वास प्रस्ताव के बाद निर्वाचन सम्पन्न, नाथी आदिवासी बनी स्थानापन्न सरपंच / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत उपसिल में  तहसीलदार निशा भारद्वाज की मौजूदगी में 18 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था जिसके चलते सरपंच पद रिक्त हो गया था। जहा रिक्त पद में स्थानापन्न सरपंच के लिए 27 फरवरी नियत की गयी। जहा गुरुवार 27 फरवरी को पंचों के माध्यम से स्थानापन्न सरपंच का निर्वाचन कराया गया जो गुरुवार शाम 4 बजे सम्पन्न हुआ जिसमे सरपंच श्रीमती नाथी आदिवासी को आगामी आदेश तक स्थानापन्न सरपंच पद के लिए निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के दौरान नोडल अधिकारी सतीश जैन, थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान,सचिव दिनेश धाकड़ मौजूद रहें। जहा निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।