शिवपुरी: जिले में एक लाख की अबैध शराब जप्त कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.
करैरा उपनिरीक्षक नीरज त्रिवेदी ने बताया की 26 फरबरी 2025 को करैरा क्षेत्र के ग्राम आवास (सिकंदरा), दबरा, आदिवासी चक, करोड़ा, जरगवां, सितपुरा कालीपहाड़ी, टीला रोड, बडौरा, सेवड़ी डेरा, फतेहपुर डेरा, छितरी डेरा, एवं छितीपुर डेरा में दबिश दी जाकर 44 लीटर देशी मदिरा प्लेन/हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 12 छापामार कार्यवाहियों में कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।













Be First to Comment