Press "Enter" to skip to content

नशे की हालत में सड़क पर लेटे युवक को कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत, CCTV में कैद घटना / Shivpuri News

शिवपुरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 20 फरवरी की शाम की है। कृष्णपुरम कालोनी निवासी प्रह्लाद जाटव बस स्टैंड क्षेत्र में शराब के नशे में था।

प्रह्लाद नशे की हालत में सड़क पर बैठने और लेटने लगा। आसपास के लोगों ने उसे सड़क से हटाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान एक कार ने उसे कुचल दिया।

घायल प्रह्लाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पूरी घटना बस स्टैंड के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। मृतक मूल रूप से सिरसौद थाना क्षेत्र के राजा की मुड़ेरी गांव का रहने वाला था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!